
ICCR scholarship 2025: अटल बिहारी वाजपेयी और लता मंगेशकर स्कॉलरशिप योजना की पूरी जानकारी
ICCR (भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दो प्रमुख स्कॉलरशिप योजनाएं घोषित की हैं:
1) अटल बिहारी वाजपेयी सामान्य स्कॉलरशिप योजना (A1201)
(पूर्व में General Scholarship Scheme के नाम से जानी जाती थी)
कुल स्कॉलरशिप स्लॉट्स: 640
स्तर: अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी
स्थान: भारत की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान
उद्देश्य: सामान्य उच्च शिक्षा हेतु विदेशी छात्रों को सहायता प्रदान करना।
2) लता मंगेशकर नृत्य एवं संगीत स्कॉलरशिप योजना (A1209)
(पूर्व में ICCR Scholarship Scheme for Indian Culture के नाम से जानी जाती थी)
कुल स्कॉलरशिप स्लॉट्स: 100
पाठ्यक्रम क्षेत्र:
भारतीय शास्त्रीय संगीत
नृत्य
थिएटर, परफॉर्मिंग आर्ट्स
मूर्तिकला, भारतीय भाषाएं
भारतीय खानपान आदि
स्थान: भारत की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों में
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Timeline):
गतिविधि | तिथि |
---|---|
आवेदन पोर्टल खुलना | 20 फरवरी 2025 |
अंतिम तिथि आवेदन जमा करने की | 30 अप्रैल 2025 |
यूनिवर्सिटी द्वारा निर्णय की अंतिम तिथि | 31 मई 2025 |
मिशन द्वारा स्कॉलरशिप आवंटन | 15 जून 2025 |
छात्रों द्वारा ऑफर स्वीकार/अस्वीकार करने की अंतिम तिथि | 22 जून 2025 |
प्रथम दौर के बाद रिक्त सीटों हेतु ऑफर | 01 जुलाई 2025 |
द्वितीय दौर के छात्र जवाब दें | 10 जुलाई 2025 |
20 फरवरी 2025 से खुला रहेगा।
छात्र अपनी पसंद के अनुसार 5 विश्वविद्यालयों को प्राथमिकता क्रम में चुन सकते हैं।
आवेदन से पहले संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट अवश्य देखें – पाठ्यक्रम, पात्रता, और अन्य जानकारी के लिए।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria):
पाठ्यक्रम | आयु सीमा |
---|---|
UG / PG | 18 – 40 वर्ष |
Ph.D. | अधिकतम 50 वर्ष |
सभी आवश्यक दस्तावेज अंग्रेज़ी में होने चाहिए।
अंग्रेज़ी अनुवाद के बिना आवेदन को अस्वीकार किया जा सकता है।
अधूरे आवेदन स्वतः खारिज कर दिए जाएंगे।
मेडिकल इंश्योरेंस अनिवार्य
सभी चयनित छात्रों को भारत में रहते हुए ₹5 लाख/वर्ष तक की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेनी होगी।
बीमा यात्रा से पहले या भारत पहुँचते ही लिया जा सकता है।
पोर्टल पर दो बीमा कंपनियों का सुझाव भी उपलब्ध रहेगा।
विज़ा और पंजीकरण प्रक्रिया
A2A पोर्टल पर चयनित छात्र को SII पोर्टल (https://studyinindia.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा:
यूनिक ID प्राप्त करने के लिए
वीज़ा आवेदन
FRRO (विदेशी पंजीकरण कार्यालय) में पंजीकरण हेतु
आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें:
सही दस्तावेज़ जैसे पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, SOP, रेफरेंस लेटर, मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करें।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट या UGC (University Grants Commission) की वेबसाइट देखें।
दस्तावेज़ों की सटीकता और अंग्रेजी अनुवाद पर विशेष ध्यान दें।
संपर्क जानकारी:
- ईमेल: poisd1.iccr@nic.in
- टेलीफोन: +91-11-23379199 (डायरेक्ट), 23379309/10/14 (एक्सटेंशन: 1137)

ICCR scholarship 2025 वैश्विक छात्रों को भारत की शिक्षा और संस्कृति से जोड़ने का एक बेहतरीन अवसर है। चाहे आप सामान्य उच्च शिक्षा में रुचि रखते हों या भारतीय संगीत, नृत्य व संस्कृति में – ये योजनाएँ आपको अकादमिक और सांस्कृतिक दोनों ही रूप में समृद्ध करेंगी। समय पर आवेदन करें और अपना सपना साकार करें।
FAQ: ICCR Scholarship 2025
1. ICCR Scholarship 2025 क्या है?
ICCR (Indian Council for Cultural Relations) भारत सरकार की संस्था है जो विदेशों से आने वाले छात्रों को भारत की यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाई के लिए पूर्ण या आंशिक स्कॉलरशिप प्रदान करती है।
2. 2025-26 के लिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप योजनाएं उपलब्ध हैं?
ICCR ने दो प्रमुख योजनाएं घोषित की हैं:
अटल बिहारी वाजपेयी सामान्य स्कॉलरशिप योजना (A1201) – 640 सीट्स
लता मंगेशकर नृत्य एवं संगीत स्कॉलरशिप योजना (A1209) – 100 सीट्स
3. इस ICCR scholarship के तहत कौन-कौन से कोर्स कवर होते हैं?
UG (Undergraduate), PG (Postgraduate), और Ph.D.
डांस, म्यूजिक, थिएटर, योग, भारतीय खानपान, भारतीय भाषाएं, परफॉर्मिंग आर्ट्स, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, साइंस आदि
4. क्या यह स्कॉलरशिप पूरी तरह से फ्री है?
हाँ, चयनित छात्रों को ट्यूशन फीस, हॉस्टल सुविधा, मासिक स्कॉलरशिप, मेडिकल बीमा और एक बार आने-जाने का हवाई टिकट प्रदान किया जाता है।
5. ICCR scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको ICCR के A2A पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा:
🔗 https://a2ascholarships.iccr.gov.in